खेल की खबरें | कोहली मैदान पर बेहद प्रतिस्पर्धी, लेकिन मैदान के बाहर एकदम अलग : जम्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की मैदान के अंदर की छवि भले ही आक्रामक बल्लेबाजी सुपरस्टार की हो लेकिन हाल में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुई चर्चा में वह बहुत ही ‘कूल’ खिलाड़ी के तौर पर सामने आये।

सिडनी, 22 नवंबर आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की मैदान के अंदर की छवि भले ही आक्रामक बल्लेबाजी सुपरस्टार की हो लेकिन हाल में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुई चर्चा में वह बहुत ही ‘कूल’ खिलाड़ी के तौर पर सामने आये।

दोनों खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये खेलते हैं और भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही आगामी वनडे और टी20 श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया की सीमित ओवर की टीम में शामिल जम्पा ने कहा कि कोहली के साथ मांस के बिना खाना (शाकाहारी), कॉफी और क्रिकेट को लेकर एक रिश्ता बनाया।

यह भी पढ़े | Mohammed Siraj Father Demise: सिराज के पिता के निधन पर BCCI ने दिया था भारत वापस जाने का विकल्प, तेज गेंदबाज ने टीम के साथ रहने का किया फैसला.

उन्होंने कोहली के साथी खिलाड़ियों के प्रति देखभाल करने वाले रवैये का खुलासा करते हुए कहा कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ही दिन वाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से एक संदेश आया जो बाद में पता चला कोहली का था।

जम्पा ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘‘मेरे पहुंचने के बाद पहला दिन था और उसने मुझे वाट्सएप संदेश भेजा, जैम्प्स, इसमें डिलवरू से शाकाहारी रेस्त्रां का 15 डॉलर का वाउचर है। मेरे पास उसका नंबर नहीं था। उसने इसे ऐसा बना दिया जैसे कि हम हमेशा से एक दूसरे को जानते थे। ’’

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ऑस्ट्रेलिया में इस खास रणनीति के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं मोहम्मद शमी, देखें तस्वीर.

कोहली की तरह 28 साल का यह आस्ट्रेलियाई भी शाकाहारी है। उन्होंने कहा कि कोहली ने उनके पॉडकास्ट में पहला मेहमान बनने पर भी सहमति दी।

जम्पा ने कहा, ‘‘वह बिलकुल भी ऐसा नहीं है जैसा आप क्रिकेट के मैदान में देखते हो। वह हमेशा यह जज्बा ट्रेनिंग और मैच में लाता है, उसे प्रतिस्पर्धा पसंद है। उसे भी किसी अन्य की तरह हारना नापसंद है। शायद वह इसे किसी अन्य की तुलना में ज्यादा दिखा देता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैदान से बाहर आते ही, वह एकदम ‘चिल’ खिलाड़ी है। वह बस में यूट्यूब क्लिप देखते हुए जोर से हंसता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now