देश की खबरें | किशोर ने किया पांच साल की बच्ची से बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की एक बच्ची के साथ किशोर द्वारा कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा (उप्र), 29 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की एक बच्ची के साथ किशोर द्वारा कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय श्याम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने की यह घटना बुधवार की है।

यह भी पढ़े | Kojagiri Purnima 2020 HD Images: कोजागरी पूर्णिमा की दें अपनों को बधाई, भेजें ये खूबसूरत हिंदी GIF Greetings, WhatsApp Status, Wallpapers, Facebook Messages और Photos.

उन्होंने बताया कि बच्ची उस समय अपने घर के बाहर अकेले खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 15 साल का लड़का उसे खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची ने अपने घर जाकर अपनी मां से आपबीती बतायी जिसके बाद बृहस्पतिवार को मां की तहरीर पर किशोर के खिलाफ धारा-376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपी किशोर को निगरानी में ले लिया गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: ‘ग्रीन दिल्ली’ एप से जुड़े 21 विभाग, सभी विभागों में एक-एक नोडल अधिकारी और एक वरिष्ठ अधिकारी बने प्रभारी.

शुक्ला ने बताया कि बच्ची को आज चिकित्सीय जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि "निगरानी में लिए गए किशोर आरोपी की सूचना संबंधित न्यायालय को दे दी गयी है, न्यायालय के आदेश के मुताबिक आगे की कार्यवाही की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\