देश की खबरें | जबलपुर में व्यापारी के बच्चे का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने मांगी दो करोड़ रुपये की फिरौती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थानीय ट्रांसपोर्ट व्यापारी के 13 वर्षीय बच्चे का बृहस्पतिवार की शाम कथित रूप से अपहरण कर लिया गया और उसके अपहरणकर्ता उसे सकुशल छोड़ने के लिए दो करोड़ रुपये की फिरौती की मांग कर रहे हैं।
जबलपुर, 16 अक्टूबर मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थानीय ट्रांसपोर्ट व्यापारी के 13 वर्षीय बच्चे का बृहस्पतिवार की शाम कथित रूप से अपहरण कर लिया गया और उसके अपहरणकर्ता उसे सकुशल छोड़ने के लिए दो करोड़ रुपये की फिरौती की मांग कर रहे हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने शुक्रवार को बताया, ‘‘इस मामले की गोपनीय तौर पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रकरण संवेदनशील होने के कारण पूरी तरह से गोपनीयता बरती जा रही है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है तथा बारीक से बारीक कड़ी को जोड़ रही है।’’
पुलिस ने बताया कि शहर के धनवंतरी नगर निवासी इस व्यापारी के बेटे का बृहस्पतिवार की शाम उस वक्त अपहरण किया गया, जब वह अपने घर के पास में ही एक दुकान से मैगी लेने निकला था।
उन्होंने कहा कि अपहरण होने के कुछ देर बाद उसकी मां के पास बच्चे का अपहरण किये जाने का फोन आता है और अपहरणकर्ताओं ने उनके बेटे को छोड़ने की एवज में दो करोड़ रुपये की मांग की।
यह भी पढ़े | Gang Raped in Jharkhand: झारखंड में 7 दिनों के भीतर दूसरी नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या.
पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने कुछ देर बात बच्चे के पिता को फोन कर उक्त रकम की मांग करते हुए पुलिस को सूचित नहीं करने की धमकी दी थी।
उन्होंने कहा कि बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित रिहा कराये जाने के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)