Noida: नोएडा में अगवा की गई किशोरी बल्लभगढ़ से बरामद
नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से अगवा की गई एक किशोरी को पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से बरामद कर लिया है.
नोएडा (उप्र),2 जनवरी: नोएडा (Noida) के थाना रबूपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से अगवा की गई एक किशोरी को पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से बरामद कर लिया है थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह (Dinesh Kumar Singh) ने बताया कि मिर्जापुर (Mirzapur) गांव में रहने वाली एक किशोरी को राजेश कुमार नामक युवक ने दो दिन पूर्व अगवा कर लिया थ. उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने हरियाणा (Haryana) के बल्लभगढ़ से किशोरी को बरामद कर लिया है, उसे अगवा करने वाला आरोपी राजेश फरार है. यह भी पढ़ें : Noida: नोएडा थाना फेस-2 में युवती पर किया चाकू से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि पुलिस किशोरी की चिकित्सकीय जांच करवा रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Michael Feldman: कौन हैं माइकल फेल्डमैन? नैन्सी गुथरी गुमशुदगी मामले के बीच चर्चा में आए सवाना गुथरी के पति
Mumbai Child Missing-Kidnapping: मुंबई में बच्चों के गायब-अपहरण की खबरों को मुंबई पुलिस ने बताया अफवाह, गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ करेगी कार्रवाई
Looteri Dulhan: ग्वालियर 'दुल्हन अपहरण' कांड में नया मोड़: किडनैपिंग नहीं, यह था 'लुटेरी दुल्हन' का हाई-वोल्टेज ड्रामा; 3 गिरफ्तार
Bikaner Gangrape: राजस्थान के बीकानेर में दरिंदगी, स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा का अपहरण के बाद चलती कार में गैंगरेप
\