देश की खबरें | एक करोड़ की फिरौती के लिए अगवा लोहा कारोबारी सकुशल मुक्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बागपत (उप्र), 26 अक्टूबर बागपत जिले बड़ौत क्षेत्र से सोमवार सुबह अगवा किये गये लोहा व्यापारी को पुलिस ने जिले के ही रटौल गांव के जंगल से सकुशल मुक्त करा लिया है।

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस की घेराबंदी से घबराकर बदमाश अगवा किये गये व्यापारी आदेश जैन को छोड़ कर भाग गए।

यह भी पढ़े | भारत-अमेरिका के बीच रक्षा मंत्री स्तर पर हुई वार्ता, चीन और पाकिस्तान की बढ़ी चिंता.

संवाददाता सम्मेलन में मीडिया के सामने लाये गये जैन ने बताया कि बदमाश किसी और का अपहरण करने आये थे, मगर गलती से उन्हें पकड़ ले गये।

अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बदमाशों के बारे में कुछ सुराग मिल गये हैं, जिनके सहारे पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़े | Red Light On, Gaadi Off Campaign: दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से मिलेगी निजात, केजरीवाल सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान किया शुरू.

उन्होंने बताया कि अपहरण की सूचना पर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, मुज़फ्फरनगर और हरियाणा के सोनीपत में सीमाएं सील की गई थीं।

गौरतलब है कि बड़ौत में व्यापारी आदेश जैन सुबह करीब पांच बजे खत्री गढ़ी में अपने घर से भगवान महावीर मार्ग स्थित अपनी दुकान पर गाड़ी से सामान उतरवाने जा रहे थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने से परेशान हुए परिजन के पास फोन आया और व्यापारी को छोड़ने के लिये उनसे एक करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गयी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

सं. सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)