देश की खबरें | अपहरण कर बच्ची के साथ बलात्कार, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है।
हापुड़ (उत्तर प्रदेश), आठ अगस्त घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें बनायी गयी हैं।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम गढमुक्तेश्वर के गंगा खादर के एक गांव में घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची का बाइक सवार दो लोगों ने अपहरण कर लिया। बच्ची को लापता पाकर परिवार और गांव के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया।
अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार की सुबह बच्ची घर से करीब तीन किलोमीटर दूर लहुलुहान, बेहोश मिली।
पुलिस ने पहले उसे हापुड़ के सरकारी अस्पताल भेजा, लेकिन वहां से उसे रात को ही मेरठ भेज दिया गया।
घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शुक्रवार रात 10 बजे घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया।
सुमन ने बताया, ‘‘मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।’’ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंसं की बलात्कार सहित अन्य धाराओं में और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)