देश की खबरें | खडसे भाजपा के ‘असल’ कार्यकर्ता नहीं थे: दानवे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने अपनी पार्टी के पूर्व सहयोगी एकनाथ खडसे पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘‘भाजपा के असल कार्यकर्ता’’ नहीं थे।
मुंबई, 23 अक्टूबर केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने अपनी पार्टी के पूर्व सहयोगी एकनाथ खडसे पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘‘भाजपा के असल कार्यकर्ता’’ नहीं थे।
दानवे ने दो दिन पहले खडसे की राज्य में भाजपा को खड़ा करने में उनके योगदान और पार्टी में उनके ‘‘लंबे कैरियर’’ के लिए प्रशंसा की थी।
यह भी पढ़े | BJP leader Eknath Khadse Joins NCP: BJP को अलविदा कह एकनाथ खडसे ने शरद पवार की मौजूदगी में थामा NCP का दामन.
देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली तत्कालीन भाजपा सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्री रहे खडसे को 2016 में जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था और वह उसके बाद पार्टी में लगभग हाशिए पर चले गए थे।
खडसे ने बुधवार को भगवा पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख और राज्य में मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को कहा था कि खडसे शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होंगे।
दानवे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘खडसे 1970 के दशक के अंत में कांग्रेस (एस) का हिस्सा थे। उस समय कांग्रेस नेता रहे शरद पवार ने जलगांव से नागपुर तक एक रैली आयोजित की थी जिसमें खडसे ने उस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में भाग लिया था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘खडसे कभी भी एक असल भाजपा कार्यकर्ता नहीं थे... मैं भाजपा का एक असल कार्यकर्ता हूं और उनसे वरिष्ठ भी हूं।’’
उन्होंने खडसे के उन आरोपों को भी खारिज किया कि भाजपा की राज्य इकाई "एक व्यक्ति का संगठन" बन गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)