एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | खाचानोव और अजारेंका आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अजारेंका ने 2012 और 2013 में खिताब जीता था । अब 33 वर्ष की हो चुकी अजारेंका रॉड लावेर एरेना में अपने सात साल के बेटे की पसंदीदा फुटबॉल टीम पेरिस सेंट जर्मेन की जर्सी पहनकर आई थी ।

खेल की खबरें | खाचानोव और अजारेंका आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में

अजारेंका ने 2012 और 2013 में खिताब जीता था । अब 33 वर्ष की हो चुकी अजारेंका रॉड लावेर एरेना में अपने सात साल के बेटे की पसंदीदा फुटबॉल टीम पेरिस सेंट जर्मेन की जर्सी पहनकर आई थी ।

अब सेमीफाइनल में उनका सामना दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी विम्लबडन चैम्पियन एलेना रिबाकिना से होगा जिसने फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको को 6 . 2, 6 . 4 से हराकर पहली बार यहां सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

पुरूष वर्ग में सेबेस्टियन कोरडा की कलाई में चोट के कारण तीसरे सेट में कोर्ट छोड़ देने के बाद 18वीं वरीयता प्राप्त कारेन खाचानोव ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

खाचानोव का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास या गैर वरीय जिरि लेहेका से होगा । वह उस समय 7 . 6, 6 . 3, 3 . 0 से आगे थे जब कोरडा को कोर्ट छोड़ना पड़ा ।

तीसरे दौर में अमेरिकी ओपन चैम्पियन और दो बार के आस्ट्रेलियाई ओपन उपविजेता दानिल मेदवेदेव को हराने वाले कोरडा को दूसरे सेट में चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).