देश की खबरें | केरल के उच्च शिक्षा मंत्री जलील एनआईए के समक्ष हुए पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के उच्च शिक्षा मंत्री के. टी. जलील सोने की तस्करी के मामले की जांच कर रहे एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के दल के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश हुए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 17 सितम्बर केरल के उच्च शिक्षा मंत्री के. टी. जलील सोने की तस्करी के मामले की जांच कर रहे एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के दल के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश हुए।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जलील के खिलाफ विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के एक मामले की जांच कर रहा है। जलील पर राजनयिक माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात से कुरान की प्रतियां प्राप्त करने में एफसीआरए के उल्लंघन के आरोप हैं।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi 70th Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- मजबूत भारत बनाने वाले महान नेता.

समाचार चैनलों पर दिखाई जा रही फुटेज में जलील को सुबह करीब छह बजे एक निजी कार में यहां एनआईए के कार्यालय पहुंचते देखा गया।

एनआईए या मंत्री के कार्यालय से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- युवा आज राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाने पर मजबूर: 17 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जलील पिछले सप्ताह यहां ईडी के समक्ष भी पेश हुए थे और उनक बयान दर्ज किया गया था।

मंत्री ने इससे पहले यह स्वीकार किया था कि पवित्र कुरान की खेप उन्होंने तिरुवनंतपुरम स्थित संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास से प्राप्त की, जिसके बारे में सीमा शुल्क विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 'प्राथमिक तौर पर यह एफसीआरए' के उल्लंघन का मामला है।

ईडी द्वारा मंत्री से पूछताछ की खबरें आने के बाद उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था, ''सच की जीत होगी। सिर्फ सच। चाहे भले ही पूरी दुनिया इसका विरोध करे, इसके अलावा कुछ नहीं होगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\