Kerala Shocker: युवती के शादी तोड़ने पर युवक ने की उसके घर पर गोलीबारी, गिरफ्तार
केरल के मलप्पुरम जिले में युवती के शादी तोड़ने से गुस्साए मंगेतर ने उसके घर पर गोलीबारी की. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की रात को समीपवर्ती कोट्टाकल में हुई.
मलप्पुरम (केरल), 26 जून : केरल के मलप्पुरम जिले में युवती के शादी तोड़ने से गुस्साए मंगेतर ने उसके घर पर गोलीबारी की. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की रात को समीपवर्ती कोट्टाकल में हुई. उसने बताया कि आरोपी की पहचान अबू ताहिर के रूप में हुई है. उसे युवती के घर पर एयर गन से गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उसे हिरासत में लिया गया था. भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या) के तहत बुधवार को उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई. यह भी पढ़ें : Dengue Cases: दुनियाभर में डेंगू के मामले बढ़ने पर अधिकारियों ने अमेरिकी चिकित्सकों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
पुलिस के अनुसार, युवती का विवाह उसके परिवार ने तय किया था, लेकिन बाद में उसने विवाह करने से मना कर दिया जिससे नाराज हो कर उसके मंगेतर ने उसके घर पर गोलीबारी की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

