देश की खबरें | केरल : समुद्र में फंसी हुई नौका को लेकर लौटी 'टगबोट'

तिरुवनंतपुरम, 30 मई केरल में आदिमलाथुरा के पास समुद्र में फंसे मछुआरों को बचाने के लिए भेजी गई गश्ती नौका के फंस जाने के बाद यहां विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह से एक 'टगबोट' उसे वापस लेकर आई।

बंदरगाह प्रबंधन ने एक बयान में कहा कि समुद्री गश्ती नौका प्रतीक्षा इंजन में खराबी के कारण समुद्र में फंस गई थी।

जैसे ही फंसी हुई नौका के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, विझिनजाम बंदरगाह की एक टगबोट डॉल्फिन 26 को बचाव के लिए भेजा गया।

बयान में कहा गया, ‘‘प्रतिकूल मौसम की स्थिति में तीन घंटे के प्रयास के बाद, प्रतीक्षा को सुरक्षित रूप से बंदरगाह तक लाया गया।’’

टगबोट एक छोटी लेकिन शक्तिशाली नाव होती है, जो बड़े जहाजों को बंदरगाह में लाने-ले जाने, दिशा देने या खींचने के काम आती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)