Air India Express Plane Crash in Kerala: मृतकों के परिजन को दस लाख रुपये मुआवजे देगी राज्य सरकार
आठ अगस्त केरल सरकार ने यहां के कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के उतरते समय हादसे का शिकार होने के बाद मृतकों के परिजन को शनिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की.
कोझिकोड: आठ अगस्त केरल सरकार ने यहां के कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के उतरते समय हादसे का शिकार होने के बाद मृतकों के परिजन को शनिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने यहां उच्च स्तरीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि करीब 18 लोगों की मौत हो गई और 149 का मलप्पुरम एवं कोझिकोड जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. बैठक में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी हिस्सा लिया.
विजयन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार ने मृतकों के परिजन को दस लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का निर्णय किया है. जिन लोगों का उपचार चल रहा है उनका चिकित्सा खर्च राज्य सरकार उठाएगी.’’मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन 18 लोगों की मौत हुई है, उनमें 14 वयस्क हैं और चार बच्चे हैं. यह भी पढ़ें: Kerala Plane Crash: एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना पर भारतीय खिलाड़ियों ने जताया दुख.
विजयन ने कहा, ‘‘14 वयस्कों में सात पुरुष और अन्य महिलाएं हैं. वर्तमान में मलप्पुरम और कोझिकोड जिले के विभिन्न अस्पतालों में 149 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें 23 की हालत गंभीर है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले 23 लोगों को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

