देश की खबरें | केरल: कोविड-19 के कारण फीकी रही ओणम पर्व की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के बीच केरल में ओणम के दस दिवसीय पर्व की फीकी शुरुआत हुई और ज्यादातर लोगों ने शनिवार को अथम उत्सव घर के भीतर ही रहकर मनाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 22 अगस्त कोविड-19 महामारी के बीच केरल में ओणम के दस दिवसीय पर्व की फीकी शुरुआत हुई और ज्यादातर लोगों ने शनिवार को अथम उत्सव घर के भीतर ही रहकर मनाया।

पिछले साल की तरह सड़कों पर रंग बिरंगा जुलूस नहीं निकाला गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1134 नए मामले पाए गए, 32 की मौत: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा कि सादे तरीके से मनाए गए उत्सव की शुरुआत त्रिपुनिथुरा के विधायक एम स्वराज द्वारा प्रतीक के रूप में अथम का ध्वज फहराने से हुई।

स्थानीय लोगों ने कहा कि तत्कालीन कोचीन राज्य की राजधानी त्रिपुनिथुरा में आयोजित होने वाले पारंपरिक अथचमयम जुलूस में कथकली जैसे नृत्य और अन्य लोक कलाएं प्रदर्शित की जाती थीं।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: राजधानी दिल्ली में आज COVID-19 के 1,412 नए मामले आए सामने, 14 की मौत, 1,230 हुए रिकवर.

उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों के अलावा विदेशी पर्यटक भी त्रिपुनिथुरा में उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते थे।

अधिकारियों ने कहा कि 2018 और 2019 में अथचमयम जुलूस बाढ़ के कारण आयोजित नहीं हो पाया था।

उन्होंने कहा कि इस साल कोविड-19 महामारी के कारण उत्सव की चमक फीकी रही।

प्रचलित दंतकथाओं के अनुसार, राजा महाबली ओणम के समय अपनी प्रजा को देखने आते हैं और उनके स्वागत में उत्सव मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\