एजेंसी न्यूज

केरल हाई कोर्ट ने लाइफ मिशन परियोजना में अनियमितताओं को लेकर CBI जांच पर लगाई रोक

केरल उच्च न्यायालय ने बेघर लोगों के लिए मकान मुहैया कराने वाली राज्य सरकार की आवासीय परियोजना ‘लाइफ मिशन’ में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच पर मंगलवार को दो महीने की रोक लगा दी. न्यायमूर्ति वी जी अरुण ने केरल सरकार की याचिका की सुनवाई के दौरान जांच पर दो महीने की रोक लगाने को मंजूरी दी.

केरल हाई कोर्ट ने लाइफ मिशन परियोजना में अनियमितताओं को लेकर CBI जांच पर लगाई रोक
केरल हाई कोर्ट ( फोटो क्रेडिट- ANI )

कोच्चि, 13 अक्टूबर: केरल उच्च न्यायालय (Kerala High Court) ने बेघर लोगों के लिए मकान मुहैया कराने वाली राज्य सरकार की आवासीय परियोजना ‘लाइफ मिशन’ में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच पर मंगलवार को दो महीने की रोक लगा दी. न्यायमूर्ति वी जी अरुण ने केरल सरकार की याचिका की सुनवाई के दौरान जांच पर दो महीने की रोक लगाने को मंजूरी दी. सरकार ने सीबीआई (CBI) द्वारा दायर प्राथमिकी को खारिज किए जाने का अनुरोध किया है. सीबीआई ने लाइफ मिशन को विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में नामजद किया है.

सीबीआई ने कांग्रेस विधायक अनिल अक्कारा की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी और एफसीआरए की धारा 35 के तहत कोच्चि की एक अदालत में एक याचिका दायर की थी. इसमें कोच्चि स्थित यूनीटेक बिल्डर के प्रबंध निदेशक संतोष एप्पन को पहला आरोपी और साने वेंचर्स को दूसरा आरोपी बनाया गया था.

यह भी पढ़ें: केरल हाई कोर्ट ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में सीबीआई जांच के एकल पीठ के आदेश को किया खारिज

लाइफ मिशन के सीईओ ने अपनी याचिका में कहा कि यह प्राथमिकी, ‘‘अवैध, मनमाने तरीके से काम करने वाली और कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने वाली है, इसलिए इसे खारिज किया जाना चाहिए.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).