World Environment Day 2024: केरल सरकार भूमि क्षरण को रोकने, पर्यावरण के संरक्षण के लिए योजनाएं बना रही है- पिनरायी विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार राज्य में भूमि क्षरण को रोकने और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार और कार्यान्वित कर रही है.
तिरुवनंतपुरम, 5 जून : केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार राज्य में भूमि क्षरण को रोकने और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार और कार्यान्वित कर रही है.
विजयन ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का संदेश भूमि क्षरण को रोकना और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाना है. उन्होंने दावा किया कि नवउदारवादी आर्थिक व्यवस्था के रूप में, निजी पूंजीवादी ताकतों द्वारा अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए भूमि कब्ज़ा, अवैध अतिक्रमण और जलवायु परिवर्तन के कारण बड़े पैमाने पर भूमि का क्षरण हो रहा है. यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आठ विधायकों समेत विधानमंडल के नौ सदस्यों ने जीत हासिल की
विजयन ने कहा कि नीति निर्माण और कार्यान्वयन में व्यापक योजना के माध्यम से ही भूमि के क्षरण को रोका जा सकता है.
उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए सार्वजनिक भागीदारी की भी आवश्यकता है. केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार इस उद्देश्य के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार और कार्यान्वित कर रही है.’’ इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास ‘क्लिफ हाउस’ में एक पौधा भी लगाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

