नयी दिल्ली, दो मई केरल सहकारी कर्मचारी केंद्र ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी में धरना दिया और कहा कि ये देश में सहकारी आंदोलन को कमजोर कर रही हैं।
केरल सहकारी कर्मचारी केंद्र की राज्य समिति ने धरने का आयोजन किया। यह समिति केरल के सहकारी क्षेत्र के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्र सरकार बहु-राज्य सहकारी समितियों की स्थापना को बढ़ावा दे रही है और उनमें से कई अनियमितताओं का केंद्र बन रही हैं।
इसमें यह भी कहा गया है कि प्राथमिक सहकारी बैंकों के लिए बैंकिंग विनियमन अधिनियम में किए गए संशोधन खतरा पैदा करेंगे।
इसमें दावा किया गया कि केंद्र सरकार की नीतियां केरल में सहकारी आंदोलन को व्यवस्थित रूप से खत्म कर रही हैं।
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवल किशोर और अन्य ने राष्ट्रीय राजधानी में धरने में भाग लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY