देश की खबरें | केजरीवाल ने शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शाह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शाह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

इससे पहले शाह ने ट्वीट कर बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक है एवं डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

यह भी पढ़े | अमित शाह से एक दिन पहले मिले थे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, खुद को किया आइसोलेट : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैं माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

इससे पहले पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सदस्य गौतम गंभीर ने भी ट्विटर के जरिये शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर राहुल गांधी बोले- जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अमित शाहजी मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अस्पताल से लौटने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर की कृपा बनी रहे।’’

अमित शाह ने अपने ट्वीट में गत कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोविड-19 की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\