जरुरी जानकारी | केजरीवाल ने रोजगार पोर्टल जारी किया, नौकरी चाहने वाले, देने वाले आयेंगे एक मंच पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक रोजगार पोर्टल जारी किया और इसके साथ ही व्यापारियों, उद्योगपतियों और लोगों से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की अपील की।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक रोजगार पोर्टल जारी किया और इसके साथ ही व्यापारियों, उद्योगपतियों और लोगों से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की अपील की।

केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते हाल के दिनों में कई लोगों ने अपना रोजगार खो दिया और कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ा। यह पोर्टल ‘‘जॉब्स डॉट दिल्ली डॉट गव डॉट इन’’ नियोक्ताओं और रोजगार चाहने वाले दोनों के लिये एक ‘‘रोजगार बाजार’’ की तरह काम करेगा।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ऐसे कई लोग हैं जिन्हें रोजगार की तलाश है, वहीं दूसरी तरफ कई व्यापारी, कारोबारी, पेशेवर, ठेकेदार हैं जिन्हें उनके काम के लिये सही व्यक्ति नहीं मिल पा रहा है। यह पोर्टल दोनों को एक मंच पर आमने सामने लाकर इस कमी को दूर करेगा।’’

केजरीवाल ने कहा कि एक विशेष आदेश जारी किया जा रहा है जिसमें रेहड़ी, ठेले वालों को काम शुरू करने की अनुमति दी जा रही है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

उन्होंने कहा कि कई प्रवासी कामगार जो कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली छोड़कर चले गये थे अब वापस आने लगे हैं।

दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस रोजगार पोर्टल की सेवायें निशुल्क होंगी और किसी भी आवेदक को इसमें पंजीकरण के लिये कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है।

केजरीवाल ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की है कि दिल्ली कोरोना वायरस को ‘‘नियंत्रण’’ में लाने में कामयाब रही है और उसे दूसरे राज्यों की तरह फिर से लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं पड़ी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब देश और दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में लगातार कमी आ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोविड- 19 से ठीक होकर बाहर आने वाले लोगों का प्रतिशत 88 तक पहुंच गया है और परीक्षण के बाद कोरोना संक्रमित पाये जाने वाले लोगों का अनुपात भी जून के 35 से घटकर वर्तमान में पांच प्रतिशत रह गया है।

उन्होंने कहा कि जून के मुकाबले इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा भी कम हुआ है। इस समय राजधानी में कोविड- 19 के अस्पतालों में 2,850 मरीज ही भर्ती हैं जबकि 12,500 बिस्तर खाली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\