देश की खबरें | केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर जताया शोक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के चलते अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर रविवार को शोक जताया और लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध किया।
नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के चलते अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर रविवार को शोक जताया और लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध किया।
उत्तर प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी का रविवार को लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। हम सभी को अपनी रक्षा करने के लिए सभी एहतियाती कदम बरतने की आवश्यकता है। कोरोना को हल्के में न लें।’’
कमल रानी उत्तर प्रदेश की पहली मंत्री हैं जिनका कोविड-19 से निधन हुआ है। वह 62 वर्ष की थीं।
मंत्री 18 जुलाई को संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में, उन्हें संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)