एजेंसी न्यूज

Delhi Excise Policy: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समन के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंचीं कविता

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ बुधवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की और गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया।

Delhi Excise Policy: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समन के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंचीं कविता
बीआरएस विधान परिषद सदस्य कविता (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 15 मार्च : भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ बुधवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की और गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया.

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिंह की पीठ ने तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता की याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई के लिए सहमति जताई. कविता के वकील ने याचिका पर तत्काल सुनावाई का अनुरोध करते हुए कहा, “क्या किसी महिला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में बुलाया जा सकता है?” यह भी पढ़ें : Srinagar Sexual Assault: श्रीनगर में लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि यह “पूरी तरह से कानून के खिलाफ” है. प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 11 मार्च को कविता से नौ घंटे पूछताछ की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2023 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).