देश की खबरें | कश्मीरी नेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं फारुक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर बुधवार को शोक जताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 25 नवंबर नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं फारुक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर बुधवार को शोक जताया।

मुफ्ती ने कहा कि पटेल विनम्र, दयालु और प्रभावशाली व्यक्ति थे।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: चेन्नई में साइक्लोन निवार को देखते हुए 26 फ्लाइट्स को कैंसल किया गया.

पीडीपी प्रमुख ने ट्वीट किया है, ‘‘अहमद भाई के निधन की सूचना से दुखी हूं। वह विनम्र, दयालु और प्रभावशाली व्यक्ति थे। अल्लाह ताला उन्हें ज़न्नत नसीब करे। उनके पुत्र फैसल और परिवार के प्रति संवेदनाएं।’’

अब्दुल्ला पिता-पुत्र ने भी पटेल के निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े | Imarti Devi Resigns from MP Cabinet: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद इमरती देवी ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा.

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है, ‘‘मैं और मेरे पिता अहमद पटेल के निधन की सूचना से बहुत दुखी हैं। अहमद भाई के साथ हमारे संबंध राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों थे, और काफी पुराने थे। अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे और उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में ताकत बख्शे।’’

वर्षों तक कांग्रेस के रणनीतिकार रहे पटेल का बुधवार तड़के गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\