देश की खबरें | केारोना वायरस से संक्रमित टीएमसी विधायक तमोनाश घोष का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए तृणमूल कांग्रेस विधायक तमोनाश घोष का बुधवार को एक अस्तपाल में निधन हो गया। घोष (60) के मई में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 24 जून कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए तृणमूल कांग्रेस विधायक तमोनाश घोष का बुधवार को एक अस्तपाल में निधन हो गया। घोष (60) के मई में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण 24 परगना में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक को संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | INS शिवाजी के 12 प्रशिक्षु नौसैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित, लॉकडाउन के बाद लौटे 157 प्रशिक्षु नौसैनिकों को किया गया क्वारंटाइन.

सूत्रों ने बताया कि उन्हें ह्दय और गुर्दे संबंधी कई पेरशानियां थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ बेहद दुखद। फाल्टा से तीन बार के विधायक और 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष तमोनाश आज हमें छोड़कर चले गए। 35 साल से हमारे साथ घोष लोगों और पार्टी के प्रति समर्पित थे। अपने सामाजिक कार्यों से उन्होंने बहुत योगदान दिया।’’

यह भी पढ़े | कनाडा: वैंकूवर में भारतीयों ने चीनी दूतावास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन : 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी कमी पूरी करना कठिन होगा। मैं हम सभी की ओर से उनकी पत्नी झरना, दोनों बेटियों, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।’’‘

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\