INS शिवाजी के 12 प्रशिक्षु नौसैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित, लॉकडाउन के बाद लौटे 157 प्रशिक्षु नौसैनिकों को किया गया क्वारंटाइन
भारतीय नौसेना के अग्रणी प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में से एक लोनावला के आईएनएस शिवाजी के कम से कम 12 प्रशिक्षु नौसैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. नौसेना स्टेशन की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यहां कोविड-19 का पहला मामला 18 जून को सामने आया था. इस अवधि के दौरान इनमें से एक में संक्रमण के लक्षण नजर आए और 18 जून को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई.
पुणे, 24 जून: भारतीय नौसेना के अग्रणी प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में से एक लोनावला के आईएनएस शिवाजी के कम से कम 12 प्रशिक्षु नौसैनिक कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. नौसेना स्टेशन की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यहां कोविड-19 (Covid-19) का पहला मामला 18 जून को सामने आया था और संक्रमित कैडेट 157 प्रशिक्षु नौसैनिकों के जत्थे का हिस्सा था जो इस महीने लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद यहां वापस लौटे थे.
इसमें बताया गया कि जून के पहले हफ्ते में वापस लौटे इन प्रशिक्षु नौसैनिकों को प्रतिष्ठान में बनाए गए पृथक केन्द्र में 14 दिन रखा गया था. इस अवधि के दौरान इनमें से एक में संक्रमण के लक्षण नजर आए और 18 जून को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई.
यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के हाथों विकसित पीपीई का पेटेंट कराया, अब होगा उसका बड़े पैमोन पर उत्पादन
विज्ञप्ति में बताया गया, "इसके बाद पृथक-केंद्र में उसके संपर्क में आए लोगों की जांच की गई. इन 157 प्रशिक्षु नौसैनिकों में से 12 संक्रमित पाए गए." इसमें कहा गया कि चूंकि संक्रमण एक पृथक केंद्र तक ही सीमित था इसलिए इसके प्रतिष्ठान के अन्य हिस्सों अथवा लोगों तक फैलने की आशंका नहीं है हालांकि इसे फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

