देश की खबरें | कर्नाटक सरकार कोविड-19 की स्थिति को संभालने में ‘नाकाम’ : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच विपक्षी कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोविड-19 की स्थिति को संभालने में ‘नाकाम’ साबित हुई है ।

बेंगलुरू, 26 जून कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच विपक्षी कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोविड-19 की स्थिति को संभालने में ‘नाकाम’ साबित हुई है ।

कांग्रेस ने राज्य सरकार से हालात पर चर्चा के लिए विधानमंडल का सत्र बुलाने और इस संबंध में एक श्वेतपत्र भी लाने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 150 मरीज पाए गए पॉजिटिव: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘सरकार ने असमय लॉकडाउन लगा दिया जिससे अर्थव्यवस्था और लोगों की सेहत दोनों बर्बाद हो गयी क्योंकि उन्होंने कड़े एहतियाती उपाय नहीं किए । ’’

उन्होंने कहा कि कड़े कदम नहीं उठाने के चलते संक्रमण फैलता चला गया ।

यह भी पढ़े | 1993 सीरियल बम ब्लास्ट: टाइगर मेमन के भाई युसूफ मेमन की नासिक सेंट्रल जेल में मौत.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कोविड-19 को रोकने में केंद्र और राज्य दोनों सरकारें ‘नाकाम’ रही ।

कर्नाटक में एक जून तक कोरोना वायरस के 3408 मामले थे लेकिन बृहस्पतिवार को संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े दस हजार से अधिक हो गयी । राज्य की राजधानी बेंगलुरु में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं ।

शहर में लॉकडाउन लगाने से जुड़े एक सवाल पर सिद्धरमैया ने कहा कि सरकार ने बेंगलुरु के विधायकों को बैठक के लिए बुलाया था और पार्टी के विधायकों ने भी अपनी राय रखी ।

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन अब लगाना चाहिए क्योंकि संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और विशेषज्ञों के मुताबिक सितंबर तक यह बढ़ता रहेगा । ’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी आरोप लगाया कि सरकार संकट से निपटने में असफल रही है और विपक्ष के साथ जानकारी साझा नहीं की गयी ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने चर्चा करने और श्वेत पत्र लाने के लिए विधानसभा की बैठक बुलाने का आग्रह किया है। ’’

एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसके लिए विशेष सत्र बुलाने को कहा है लेकिन सरकार किसी भी चीज पर विचार नहीं कर रही है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\