देश की खबरें | कर्नाटक: बाघ को मारने वाले पांच अवैध शिकारी गिरफ्तार, जावड़ेकर ने की वन विभाग की प्रशंसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के नागरहोल बाघ अभयारण्य में हाल ही में कथित तौर पर एक बाघ को मारने वाले पांच अवैध शिकारियों को राज्य वन विभाग के कर्मियों ने पकड़ लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, सात सितंबर कर्नाटक के नागरहोल बाघ अभयारण्य में हाल ही में कथित तौर पर एक बाघ को मारने वाले पांच अवैध शिकारियों को राज्य वन विभाग के कर्मियों ने पकड़ लिया।

वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कर्मियों की प्रशंसा की है।

यह भी पढ़े | DRDO के Hypersonic व्हीकल के सफल परीक्षण पर पीएम मोदी ने दी बधाई: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में अवैध शिकारियों ने नागरहोल में नर बाघ को गोली मार दी थी और उसके नाखून तथा दांत निकाल लिए थे।

अधिकारियों ने कहा कि पांचों अवैध शिकारियों को दस दिन के भीतर पकड़ लिया गया और उनके पास से बाघ के नाखून, दांत, हिरण का मांस और अन्य वस्तुएं बरामद की।

यह भी पढ़े | Nyima Tenzin Funeral: लद्दाख में शहीद हुए स्पेशल फ्रंटियर फोर्स कमांडो को ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो.

जावड़ेकर ने ट्वीट किया, “नागरहोल बाघ अभयारण्य के वन कर्मियों और अधिकारियों ने बहुत अच्छा काम किया। इतने कम समय में बाघ को मारने वालों को पकड़ लिया गया।”

कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह ने भी वन विभाग के अधिकारियों की ट्विटर पर प्रशंसा की।

अधिकारियों ने कहा कि अवैध शिकारियों का पता लगाने में बांदीपुर के खोजी कुत्ते ‘राणा’ ने अहम भूमिका निभाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\