देश की खबरें | कर्नाटक: कार के खाई में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, तीन अन्य लोग घायल

मंगलुरु, 16 अक्तूबर कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुका में एक कार के खाई में गिरने से 62 वर्षीया महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान भागीरथी के रूप में हुई, जो मंगलुरु के कोडियालबेल की रहने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक, भागीरथी अपनी बेटी सुचित्रा (36), दामाद रूपेश (39) और तीन साल के पोते धनविश के साथ सोमवार को तुमकुरु गयी थीं और बुधवार तड़के मंगलुरु स्थित अपने घर लौट रही थीं।

पुलिस ने बताया कि कलवपडुरु गांव के बम्बिला के पास तड़के पांच बजे के करीब रूपेश को नींद आ गई और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में घायल रूपेश, सुचित्रा और भागीरथी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि रूपेश और सुचित्रा की हालत गंभीर है जबकि तीन वर्षीय धनविश इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)