एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक उपचुनाव: भाजपा ने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों सिरा और आरआर नगर पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत हासिल की है।

देश की खबरें | कर्नाटक उपचुनाव: भाजपा ने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 10 नवंबर कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों सिरा और आरआर नगर पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत हासिल की है।

भाजपा ने तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर पहली बार जीत हासिल कर इतिहास बनाया। पार्टी उम्मीदवार डॉक्टर सी एम राजेश गौड़ा ने 12,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम हो रहे हैं घोषित, यहां देखें कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों की लिस्ट.

सिरा सीट पर भाजपा के गौड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार टी बी जयचंद्र को हराया।

अधिकारियों ने बताया कि राजराजेश्वर सीट पर भाजपा के एन मुनिरत्न को जीत मिली है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कुसुम एच को हराया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम हो रहे हैं घोषित, यहां देखें JDU के विजयी उम्मीदवारों की लिस्ट.

मुनिरत्न ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्हें अयोग्य करार दिए जाने पर इस सीट पर उपचुनाव हुए। मुनिरत्न पिछले साल वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

साल 2013 से इस सीट पर मुनिरत्न की यह तीसरी जबकि भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पहली जीत है।

दोनों सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).