बेंगलुरु, 30 अगस्त कर्नाटक भाजपा के प्रमुख नलिन कुमार कतील ने रविवार को कहा कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं।
दक्षिण कन्नड़ से लोकसभा सदस्य कतील ने ट्वीट किया है, ‘‘मैंने कोविड-19 की जांच करायी और संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। लक्षण नहीं होने के बावजूद, डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।’’
यह भी पढ़े | Rajasthan: परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.
सभी की शुभेक्षाओं और आशीष से जल्दी स्वस्थ होने का विश्वास जताते हुए 53 वर्षीय नेता ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे एहतियात बरतें।
प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एक साल पूरा कर चुके कतील हाल में पूरे राज्य का दौरा कर रहे थे और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार विभिन्न जिलों में बैठकें कर रहे थे।
इससे पहले राज्य में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, विपक्ष के नेता सिद्धरमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
येदियुरप्पा और सिद्धरमैया संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि शिवकुमार का इलाज चल रहा है।
राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY