देश की खबरें | कन्नड़ कृषि पत्रकार मांची श्रीनिवास अचर का निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मंगलुरु, 30 अगस्त प्रख्यात कृषि पत्रकार और कन्नड़ कृषि पत्रिका ‘आदिके पत्रिके’ के संपादक मांची श्रीनिवास अचर का यहां एक अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया।

उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार 924 नए मामले दर्ज, 10 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा अचर 74 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

दिवंगत पत्रकार पुत्तुर स्थित अखिल भारतीय सुपारी किसान संघ के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

यह भी पढ़े | असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया आरोप, कहा- NDA सरकार कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न समस्या से निपटने को लेकर चिंतित नहीं.

अचर, ‘फार्मर फर्स्ट’ न्यास के अध्यक्ष थे जो तीस साल से आदिके पत्रिके प्रकाशित कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)