देश की खबरें | कन्नड़ अभिनेता दिगंत और अभिनेत्री ऐन्द्रिता मादक पदार्थ मामले में सीसीबी के सामने पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नड़ फिल्म अभिनेता दिगंत मनचले और अभिनेत्री ऐन्द्रिता राय मादक पदार्थों के मामले में बुधवार को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के सामने पेश हुए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 16 सितंबर कन्नड़ फिल्म अभिनेता दिगंत मनचले और अभिनेत्री ऐन्द्रिता राय मादक पदार्थों के मामले में बुधवार को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के सामने पेश हुए।

कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के प्रचलन के मामले की जांच कर रही सीसीबी ने मंगलवार को दंपति को नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़े | Bollywood-Drug Traffickers ‘Nexus’: बॉलीवुड और ड्रग्स तस्करों के बीच NCB को नहीं मिला कोई संबंध, सरकार ने संसद में किया खुलासा.

दंपति ने एक ट्वीट में कहा था, “हमें केंद्रीय अपराध शाखा की ओर से फोन पर नोटिस मिला था जिसमें कल (बुधवार) को पूर्वाह्न 11 बजे बुलाया गया था। हम उपस्थित होकर सीसीबी के साथ पूरा सहयोग करेंगे।”

इससे एक दिन पहले पुलिस ने पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा के बंगले पर छापेमारी की थी।

यह भी पढ़े | LAC पर तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने कहा- बीते 6 महीनों में चीन से सटी सीमा पर नहीं हुई कोई घुसपैठ.

सीसीबी ने अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी समेत सात अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा मामले में कम से कम सात और लोगों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\