देश की खबरें | कंगना मादक पदार्थ से जुड़ी जांच का सामना करेंगी ; मुंबई के उनके बंगले पर बीएमसी ने चिपकाया नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई को लेकर टिप्पणी के बाद अदाकारा कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि अदाकारा कंगना रनौत के मादक पदार्थ लेने के आरोपों की पुलिस जांच करेगी। वहीं, दूसरी ओर बीएमसी ने यहां उनके बंगले के बाहर एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें कहा गया है कि उसकी मंजूरी के बिना इसमें कई बदलाव किए गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ सितंबर मुंबई को लेकर टिप्पणी के बाद अदाकारा कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि अदाकारा कंगना रनौत के मादक पदार्थ लेने के आरोपों की पुलिस जांच करेगी। वहीं, दूसरी ओर बीएमसी ने यहां उनके बंगले के बाहर एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें कहा गया है कि उसकी मंजूरी के बिना इसमें कई बदलाव किए गए हैं।

राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस अभिनेता अध्ययन सुमन के आरोपों की जांच करेगी, जिसमें उन्होंने कंगना पर मादक पदार्थ लेने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में कोरोना टेस्ट के लिए अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की नहीं होगी जरूरत.

देशमुख ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शेखर सुमन के बेटे अध्ययन के एक समय कंगना के साथ रिश्ते थे और उन्होंने कंगना पर मादक पदार्थ के सेवन करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करेगी।’’

यह भी पढ़े | Fire in SSG Hospital: गुजरात के एसएसजी अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित.

देशमुख ने कहा कि शिवसेना के प्रताप सरनाइक और सुनील प्रभु ने मंगलवार को विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने इसका जवाब देते हुए बताया कि वह अध्ययन सुमन के साथ रिश्ते में थीं, जिन्होंने साक्षात्कार में कहा कि वह मादक पदार्थ लेती थीं और उन्हें भी लेने के लिए दबाव डालती थीं। मुंबई पुलिस इस पूरे मामले को विस्तार से देखेगी।’’

पत्रकारों से बातचीत में सरनाइक ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई मानने से इनकार कर दिया।

रनौत (33) और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच पिछले सप्ताह उस वक्त जुबानी जंग हो गई जब राउत ने कहा कि अदाकारा यदि मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हैं तो उन्हें यहां नहीं लौटना चाहिए।

मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने और मुंबई पुलिस के खिलाफ तीखी टिप्पणी करने के बाद मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली अदाकारा को आलोचना का सामना करना पड़ा है।

सरनाइक ने कहा, ‘‘कानून सभी के लिए बराबर है। कोई राजनीतिक बदले की कार्रवई नहीं हो रही है। उन लोगों को सुरक्षा दी जाती है जो इसके योग्य हैं। अगर मादक पदार्थ लेने का आरोप है और यह गलत है, तो आरोप लगाने वालों को जेल भेजना चाहिए।’’

गौरतलब है कि यह घटनाक्रम कथित तौर पर मादक पदार्थ लेने के आरोप में रिया चक्रवर्ती की मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तारी किये जाने के बीच हुआ है। एनसीबी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थ के कथित पहलू की जांच कर रहा है।

इसबीच, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने रनौत के यहां स्थित बंगले के बाहर एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें कहा गया है कि नगर निकाय की मंजूरी के बिना इसमें कई बदलाव किए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि बीएमसी की टीम उपनगर बांद्रा में अभिनेत्री के पाली हिल बंगले गई थी। वहां नोटिस लेने वाला कोई नहीं था, जिस वजह से नोटिस को वहां चिपका दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\