मुंबई, चार जुलाई कार्तिक आर्यन अभिनीत एवं फिल्मकार कबीर खान की अगली फिल्म का नाम ‘चंदू चैंपियन’ रखा गया है और यह अगले साल 14 जून को रिलीज होगी।
निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) ने ट्विटर पर फिल्म का शीर्षक और रिलीज की तारीख साझा की।
पोस्ट में लिखा है, “साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान प्रस्तुत करते हैं एक ऐसे व्यक्ति की सच्ची कहानी, जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया! कार्तिक आर्यन अभिनीत चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को रिलीज़ होगी”
नाडियाडवाला और खान मिलकर फिल्म का निर्माण करेंगे। खान मशहूर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और क्रिकेट पर आधारित ‘83’ का निर्देशन कर चुके हैं।
निर्माताओं के मुताबिक, यह फिल्म एक खिलाड़ी के असाधारण जीवन और कभी हार न मानने की उसकी भावना पर आधारित है।
आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘चंदू चैंपियन’ के बारे में जानकारी भी साझा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY