देश की खबरें | न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने कोविड के कारण कठिनाइयों का हवाला देते हुए विदाई निमंत्रण को अस्वीकार किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 अगस्त उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अरुण मिश्रा ने पूरी दुनिया में कोविड-19 महामारी के कारण ‘‘गंभीर स्थिति और कठिनाइयों’’ का हवाला देते हुए बार निकायों के विदाई निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। वह दो सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

न्यायमूर्ति मिश्रा सात जुलाई 2014 को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश बने थे। वह दूरसंचार कंपनियों द्वारा एजीआर के लिए भुगतान की समय सीमा और वकील प्रशांत भूषण को अवमानना मामले में दंड देने सहित कई फैसले देने वाले हैं।

यह भी पढ़े | World Chess Olympiad 2020: राहुल गांधी ने भारतीय शतरंज टीम को शुभकामनाएं दीं.

उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन बार ने निवर्तमान न्यायाधीश को विदाई समारोह के लिए निमंत्रण दिया है।

न्यायमूर्ति मिश्रा ने बार निकायों को लिखा, ‘‘विदाई समारोह में मुझे निमंत्रण देने के लिए आभारी हूं... मैंने बार को हमेशा न्यायपालिका की जननी माना है और उक्त समारोह में शामिल होकर मुझे खुशी मिलती।’’

यह भी पढ़े | FIDE Online Chess Olympiad 2020: पीएम मोदी ने टीम इंडिया को फीडे विश्व शतरंज ऑनलाइन ओलंपियाड जीतने पर खिलाड़ियों दी बधाई.

उन्होंने लिखा है, ‘‘बहरहाल, कोविड-19 महामारी के कारण पूरी दुनिया में गंभीर स्थिति और कठिनाई को देखते हुए मेरी अंतरात्मा मुझे विदाई समारोह में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं देती।’’

बहरहाल, उन्होंने बार निकायों को आश्वासन दिया कि जब भी स्थिति सामान्य होगी वह उनके पास आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)