देश की खबरें | 31 जुलाई : महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा। गांधी जी ने हालांकि 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है।
गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा। गांधी जी ने हालांकि 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है।
देश दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
यह भी पढ़े | दिल्ली में घटे डीजल के दाम, बोले सीएम केजरीवाल, लोगों को मदद मिलेगी और इकोनॉमी भी बूस्ट होगी.
1658 : मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।
यह भी पढ़े | पीएम मोदी के निजी सचिव के तौर पर हार्दिक शाह नियुक्त: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
1865 : ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।
1880 : प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म।
1924 : मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
1933 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।
1940 : स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन।
1948 : भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।
1980 : हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन।
1982 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1992 : नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाईलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत।
1993 : भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।
2006 : फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी ।
2006 : श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।
2007 : भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
2010 : पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

