जर्मनी की यह खिलाड़ी 2018 में सर्वश्रेष्ठ नौवीं रैकिंग पर पहुंची थी। उनकी मौजूदा रैंकिंग 45वीं थी। उनका सबसे हालिया मैच फ्रेंच ओपन में जर्मनी की लॉरा सिगमंड के खिलाफ दूसरे दौर में था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
जॉर्जेस ने टेनिस के खेल को संबोधित एक पत्र में लिखा कि वह 15 साल के पेशेवर करियर के बाद ‘अलविदा कहने के लिए तैयार’ है।
यह भी पढ़े | IPL 2020: आईपीएल में ‘Black Lives Matter’ आंदोलन को नजरअंदाज किए जाने से निराश हैं Jason Holder.
उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे हमेशा से पता था कि खेल को अलविदा कहते समय मुझे कैसा लेगेगा, वह समय अब अब आ गया है। मैं अपने जीवन के टेनिस अध्याय को बंद करने और एक नया अध्यय को शुरू करने के लिए तैयार हूं, जिसे लेकर मैं वास्तव में उत्साहित हूं।’’
विम्बलडन 2018 के सेमीफाइनल में वह सेरेना विलियम्स से सीधे सेटों में हार गयी थी। वह फ्रेंच ओपन 2014 में मिश्रित युगल में नेनाद जिमोनजिक के साथ उपविजेता रही थी।
यह भी पढ़े | पेरिस मास्टर्स में नहीं खेलेंगे Novak Djokovic.
वह जर्मनी में 2014 में फेड कप के फाइनल में भी पहुंची थी।
जूलिया 2011 में स्टुटगार्ट और 2017 में मास्को तथा जुहाई में डब्ल्यूटीए एलीट ट्राफ्री की विजेता रहीं है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY