देश की खबरें | बिहार में न्यायाधीश से दुर्व्यवहारः पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही के लिये याचिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के औरंगाबाद में पिछले महीने एक जिला न्यायाधीश के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही के लिये उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी हैं

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन नवंबर बिहार के औरंगाबाद में पिछले महीने एक जिला न्यायाधीश के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही के लिये उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी हैं

इस याचिका में पुलिस महानिदेशक और औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कथित निष्क्रियता के लिये कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़े | Firecrackers Ban in Rajasthan: राजस्थान में पटाखे बेचने पर 10 हजार और आतिशबाजी करने पर 2 हजार का लगेगा जुर्माना.

यचिका में इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और अधीनस्थ न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सभी राज्य सरकारों को निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

यह याचिका अधिवक्ता विशाल तिवारी ने दायर की है। याचिका के अनुसार बिहार के औरंगाबाद में जिला न्यायाधीश को एक पुलिस सब इंस्पेक्टर और दूसरे पुलिसकर्मियों ने पिछले महीने एक शाम को उस समय कथित गालियां दीं, धमकी दी और उनका पीछा किया जब वह शाम को टहल रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी और तेजप्रताप यादव पर हलफनामें में संपत्ति की जानकारी छुपाने का आरोप, JDU ने चुनाव आयोग से नामांकन रद्द करने की मांग की.

याचिका में दावा किया गया है कि बिहार न्यायिक सेवा एसोसिएशन ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था लेकिन इस घटना के सिलसिले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि पुलिस सब इंस्पेक्टर संबंधित न्यायिक अधिकारी के प्रति नाराजगी रखता है क्योंकि उन्होंने कुछ महीने पहले ही ड्यूटी में लापरवाही के लिये उसके तथा कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

याचिका में कहा गया है, ‘‘ पुलिस द्वारा न्यायाधीशों और मजिस्ट्रेट पर हमला न सिर्फ न्यायपालिका की गरिमा कम करता है बल्कि जनता के दिमाग में भी यह धारणा बैठती है कि पुलिस ज्यादतियों से न्यायिक अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं तो जनता सुरक्षा के बारे में क्या अपेक्षा करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\