विदेश की खबरें | न्यायाधीश ने ट्रम्प की भतीजी की किताब के प्रकाशन पर लगाई अस्थायी रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हल बी. ग्रीनवाल्ड ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए मैरी ट्रम्प और उनके प्रकाशक से यह स्पष्ट करने को कहा कि उन्हें किताब ‘टू मच एंड नेवर इनफ: हाउ माय फैमली क्रिएटिड द वर्ल्ड डेंजरस मैन’ प्रकाशित करने से क्यों ना रोका जाए।

न्यूयॉर्क के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हल बी. ग्रीनवाल्ड ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए मैरी ट्रम्प और उनके प्रकाशक से यह स्पष्ट करने को कहा कि उन्हें किताब ‘टू मच एंड नेवर इनफ: हाउ माय फैमली क्रिएटिड द वर्ल्ड डेंजरस मैन’ प्रकाशित करने से क्यों ना रोका जाए।

मामले पर अगली सुनवाई अब 10 जुलाई को होगी। किताब को 28 जुलाई को जारी किया जाना है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान एयरलाइंस को बड़ा झटका, EASA ने 6 महीने के लिए यूरोप आने वाले विमानों पर लगाया बैन.

मैरी ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े भाई फ्रेड ट्रम्प जूनियर की बेटी हैं। फ्रेड ट्रम्प जूनियर का निधन 1981 में हो गया था।

किताब को लेकर ऑनलाइन दी गई जानकारी में कहा गया है कि यह "दुःस्वप्नों और हानिकारक रिश्तों " का खुलासा करती है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में चीनी कंपनियों ने मुस्लिम कर्मचारियों के नमाज पढ़ने पर लगाया प्रतिबंध, मौलवी का पुराना वीडियो फिर हुआ वायरल.

डोनाल्ड ट्रम्प के भाई रॉबर्ट ट्रम्प ने किताब पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा था कि मैरी ट्रम्प और अन्य ने 1990 के दशक के अंत में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें यह शर्त रखी गई थी कि वे ‘‘मुकदमेबाजी या उनके संबंधों के बारे में कोई जानकारी प्रकाशित नहीं’’ करेंगे।

यह समझौता डोनाल्ड ट्रम्प के पिता फ्रेड ट्रम्प की वसीयत से जुड़ा है।

रॉबर्ट ने इसके तहत मैरी ट्रम्प और किताब के प्रकाशक ‘साइमन एंड शूस्टर’ को इसका प्रकाशन करने से रोकने की मांग की थी।

मैरी ट्रम्प के वकील टेड बाउट्रस जूनियर ने फैसले पर कहा, ‘‘ अदालत का अस्थायी रोक का फैसला अस्थायी ही है लेकिन फिर भी यह राजनीतिक भाषण पर रोक है जो कि प्रथम संशोधन का सीधे-सीधे उल्लंघन करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\