जरुरी जानकारी | जुबिलैंट फूडवर्क्स को पहली तिमाही में 74.5 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स जैसी रेस्तरां श्रृंखला चलाने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 74.47 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। इसी बड़ी वजह समीक्षावधि के दौरान देश में बड़े पैमाने पर रेस्तरां का बंद रहना रही।

नयी दिल्ली, दो सितंबर डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स जैसी रेस्तरां श्रृंखला चलाने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 74.47 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। इसी बड़ी वजह समीक्षावधि के दौरान देश में बड़े पैमाने पर रेस्तरां का बंद रहना रही।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 71.48 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बुधवार को कहा कि समीक्षावधि में उसकी परिचालन से आय 59.07 प्रतिशत घटकर 388.41 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 949.11 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल व्यय इस दौरान 41.54 प्रतिशत घटकर 499.03 करोड़ रुपये रहा, इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 853.71 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

जुबिलेंट फूडवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक पोटा ने कहा कि जुलाई और अगस्त में हमारी आय में हो रहा सुधार प्रोत्साहन देने वाला है। अगस्त में हमारे घर पर डिलिवरी और पैक कराकर ले जाने वाले खंड में वृद्धि देखी गयी है। हम भविष्य में मजबूती के साथ उभर कर सामने आने के लिए आश्वस्त हैं।

अप्रैल-जून में कंपनी ने डोमिनोज पिज्जा के 24 नए रेस्तरां खोले और छह नए शहरों में अपना नेटवर्क विस्तार किया। हालांकि इसी अवधि में कंपनी ने पांच डोमिनोज पिज्जा स्टोर बंद भी किए।

तिमाही की समाप्ति पर कंपनी कुल 1,354 रेस्तरां का परिचालन कर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\