जरुरी जानकारी | जुबिलैंट फूड वर्क्स ने सितंबर तिमाही में बंद किये 105 स्टोर

नयी दिल्ली, 12 नवंबर डॉमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स जैसे फास्ट फूड चेन चलाने वाली कंपनी जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल 105 स्टोर बंद कर दिये।

कंपनी ने इससे पहले जून तिमाही में भारत में 100 स्टोर बंद किये थे। कंपनी के स्टोर अब कम होकर 1,264 पर आ गये हैं।

यह भी पढ़े | Dhanteras 2020: डिजिटल गोल्ड में Paytm, GooglePay और ब्रोकर फर्मों से करें निवेश, यहां जानिए सबकुछ.

हालांकि, कंपनी ने डॉमिनोज पिज्जा के 10 नये स्टोर शुरू किये और एक नये शहर में प्रवेश भी किया, लेकिन 30 सितंबर 2020 के आंकड़ों के अनुसार कंपनी का परिचालन सिमटकर 281 शहरों तक रह गया।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसने डंकिन डोनट्स के पांच रेस्तरां को बंद किया, जबकि एक नये स्टोर की शुरुआत की। इससे कंपनी के स्टोर की संख्या 30 से कम होकर 26 पर आ गयी।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

उसने कहा कि समूह ने सितंबर तिमाही के दौरान 105 स्टोर को बंद करने का निर्णय लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)