नयी दिल्ली, 18 सितंबर कोयला एवं खनन मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कनाडा के साथ खनन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर सोमवार को कनाडा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।
जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा कि कनाडा के यूकॉन क्षेत्र के प्रधानमंत्री रंज पिल्लई के साथ बैठक में महत्वपूर्म खनिजों के खनन में सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।
इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और कनाडा के बीच महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को मजबूती देने की प्रतिबद्धता जताई।
सरकार की तरफ से जारी एक बयान में भी इस बैठक की जानकारी दी गई।
इसके मुताबिक, कनाडा के खनिज संसाधन संपन्न इलाके यूकॉन के साथ खनन सहयोग को लेकर चर्चा हुई। कनाडा के पश्चिमी इलाके यूकॉन में सीसा, जिंक, चांदी, सोना, एसबेस्टस, लोहा और तांबा जैसे खनिजों की बहुतायत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY