विदेश की खबरें | छह लाख से अधिक गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने की परियोजना की संरा अधिकारी ने की प्रशंसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत सरकार की छह लाख से अधिक गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने की योजना एक ऐसी परियोजना है जिसमें कोविड-19 के बाद की दुनिया में देश को बेहतर तरीके से तैयार करने पर बल दिया जा रहा है। यह सूचनाओं और सेवाओं तक पहुंच को बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित करती है। यह बात संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कही।

न्यूयार्क, 27 अगस्त भारत सरकार की छह लाख से अधिक गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने की योजना एक ऐसी परियोजना है जिसमें कोविड-19 के बाद की दुनिया में देश को बेहतर तरीके से तैयार करने पर बल दिया जा रहा है। यह सूचनाओं और सेवाओं तक पहुंच को बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित करती है। यह बात संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कही।

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के छह लाख से अधिक गांवों को आप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने की परियोजना की घोषणा की थी जिसे अगले 1000 दिनों में पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़े | कीड़े-मकौड़े मारने वाली दवाओं में मिलने वाली सामग्री COVID-19 से कर सकती है बचाव: अध्ययन.

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के प्रशासक ए. स्टेनर ने बुधवार को पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं फाइबर ऑप्टिक केबल कनेक्टिविटी पर प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत करता हूं। संकट के इस समय में हमें उस परिमाण की पीढ़ीगत परियोजनाओं की न केवल कल्पना करने की जरूरत है बल्कि वास्तव में कार्यान्वित और वित्तपोषित करने की भी जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोविड-19 के बाद के समय के लिए रणनीति के लिहाज से यह आगे बढ़ने के लिए बेहतर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे अपने स्वभाव के हिसाब से गरीबों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि गांवों को जोड़कर हम सूचना और सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण प्रगति करेंगे।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2,94,638, अब तक 6 हजार 274 लोगों की हुई मौत.

स्टेनर ने कहा, ‘‘हम भारत को सॉफ्टवेयर विकास, प्रौद्योगिकी से विकास के परिणामों को जोड़ने में अग्रणी देशों में से एक मानते हैं।’’

उन्होंने कहा, "कुछ काम हम भारतीय निजी क्षेत्र के साथ ही नीति आयोग सहित सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के साथ कर रहे हैं, यह समझने के लिए कि कैसे क्षितिज को बहुत तेज़ी से विस्तारित किया जा सकता है, यह कुछ ऐसा है जिसकी हम वास्तव में सराहना करते हैं।’’

स्टेनर ने कहा कि वह यूएनडीपी के प्रमुख के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस के साथ मिलकर लगातार देशों से कोविड-19 के मद्देनजर उत्पन्न संकट के इस समय का लाभ उठाने की अपील कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\