देश की खबरें | झामुमो, भाजपा दोनों ने उपचुनाव में जीत का दावा किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, तीन नवंबर झारखंड में दुमका एवं बेरमो विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और मुख्य विपक्षी भाजपा ने दोनों ही सीटों पर अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

झामुमो के मुख्य प्रवक्ता तथा केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार शाम यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि आज जिन दोनों विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव संपन्न हुए हैं वहां झामुमो और उसके सहयोगी कांग्रेस की पहले से अधिक मतों से जीत निश्चित है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से हराया: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भट्टाचार्य ने दावा किया, ‘‘भाजपा जितना भी हाथ पांव मार ले दुमका सीट पर झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन और बेरमो सीट पर उसके गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के अनूप सिंह की जीत निश्चित है।’’

दूसरी ओर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य के दो विधानसभा क्षेत्र दुमका और बेरमो में सम्पन्न उपचुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।

यह भी पढ़े | IAF Receive 3 More Rafale: भारत को आंख दिखने वाले दुश्मनों की अब खैर नहीं, कल देश को मिलेंगे 3 और राफेल लड़ाकू विमान.

साहू ने क्षेत्र के मतदाताओं का लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर भाग लेने के लिये आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि दोनों उपचुनाव में एक तरफ सरकार तो दूसरी ओर जनता चुनाव लड़ रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)