देश की खबरें | जम्मू कश्मीर पुलिस साइबर आतंकवादियों पर कस रही है नकेल

श्रीनगर, 29 अगस्त जम्मू कश्मीर पुलिस साइबर आतंकवादियों पर नकेल कस रही है, जिन्हें ‘‘सफेदपोश जिहादियों’’ के रूप में भी जाना जाता है और क्योंकि पुलिस की नजरों में वे ‘‘सबसे बुरे किस्म के आतंकवादी’’ हैं जो गुमनाम रहते हैं, लेकिन वे युवाओं की सोच को प्रभावित कर बड़े नुकसान का कारण बनते है। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और सुरक्षा प्रतिष्ठान के अधिकारियों द्वारा प्रदत्त आकलन के अनुसार, इस बात का डर है कि ये ‘‘सफेदपोश जिहादी’’ सांप्रदायिक दंगे भड़का सकते हैं या सोशल मीडिया पर झूठी और गलत खबरों के जरिये कुछ युवाओं को प्रभावित कर सकते हैं।

युद्ध का मैदान नया है जहां पारंपरिक हथियारों और संकरी गलियों और जंगलों के युद्ध क्षेत्रों का स्थान कंप्यूटर और स्मार्टफोन ने ले लिया है ताकि वे अपनी सुविधानुसार अपने घरों या सड़कों से कश्मीर या इससे बाहर कहीं से भी युद्ध छेड़ सकें।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें ‘‘सफेदपोश जिहादी’’ करार दिया, जो सोशल मीडिया पर झूठ बोलकर और अलगाववादियों या आतंकवादी समूहों के अनुकूल स्थिति को तोड़-मरोड़ कर युवाओं और आम जनता को गुमराह करते हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल में पांच संदिग्ध ‘‘सफेदपोश जिहादियों’’ को गिरफ्तार किया है, जो देश की संप्रभुत्ता के बारे में झूठ फैलाने के अभियान में शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, उन्हें लोगों में डर पैदा करने के लिए सरकारी अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की रणनीतिक सूची तैयार करने का काम सौंपा गया था। डीजीपी सिंह ने कहा, ‘‘एक साइबर आतंकवादी वास्तव में एक वास्तविक आतंकवादी की तुलना में घातक होता है क्योंकि एक तो, वह छिपा हुआ है और दूसरा, वह बिल्कुल अज्ञात है और आप तब तक अज्ञात है जब तक कुछ बहुत ही विशिष्ट विवरणों में शामिल नहीं हो जाते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन प्रकार के विवरणों और डिजिटल दुनिया में वास्तव में उस विशेष पहचान का उपयोग कौन कर रहा है, का पता लगाना बहुत मुश्किल है। लोगों ने साइबर दुनिया में गुमनामी का फायदा उठाया है और इसीलिए वे इस तरह की गतिविधियों में लिप्त हैं।’’ सिंह साइबर आतंकवादियों पर रोक लगाने पर विशेष जोर दे रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे ‘‘सबसे बुरे प्रकार के आतंकवादी हैं और वे अज्ञात हैं, लेकिन वे युवाओं की सोच को प्रभावित करके बड़ा नुकसान पहुंचाते है।’’

उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं जो भर्ती के लिए जिम्मेदार हैं, वे वही हैं जो सोशल मीडिया पर कुछ प्रकार की टिप्पणियां और बयान देते हैं जिससे वे विभिन्न समुदायों के बीच, हिंदुओं और मुसलमानों और अन्य लोगों के बीच एक सांप्रदायिक दरार पैदा करते हैं। सिंह ने हाल में ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘इसलिए, उन्हें काबू में करना बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हम उस मोर्चे पर काम कर रहे हैं और कुछ क्षेत्रों में कुछ सफलता हासिल की है। ऐसे लोगों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। हम इस संबंध में जो भी आवश्यक है वह करना जारी रखेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)