जरुरी जानकारी | जिंदल स्टील एंड पावर का दूसरी तिमाही का घाटा बढ़कर 706 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) का कुल एकीकृत घाटा जुलाई-सितंबर तिमाही में और बढ़कर 706.49 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी का एकीकृत घाटा 399.31 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | PM’s Gujarat visit: पीएम मोदी ने आरोग्य वन, एकता मॉल और पोषक पार्क का किया उद्घाटन, जानिए इनकी खासियत.

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 9,137.43 करोड़ रुपये हो गयी। पिछले साल इस अवधि में यह 7,688.62 करोड़ रुपये थी।

बयान में कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही देश में पूरे इस्पात उद्योग के लिए सही रही है। लॉकडाउन के बाद देश में माहौल का सामान्य हो रहा और घरेलू मांग का बढ़ रही है।

यह भी पढ़े | PM Modi Inaugurates Arogya Van: गुजरात में PM Modi ने आरोग्य वन का किया उद्घाटन, जानें इसकी खासियत.

समीक्षावधि में कंपनी का इस्पात उत्पादन एकल आधार पर 18.4 करोड़ टन और बिक्री 19.3 करोड़ टन रहा। यह कंपनी का सर्वोच्च उत्पादन एवं बिक्री स्तर है।

कंपनी का निर्यात इस अवधि में 7.4 लाख टन रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)