जरुरी जानकारी | एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक के दोबारा अध्यक्ष चुने गये जिन लिक्यून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक (एआईआईबी) के निदेशक मंडल ने जिन लिक्यून को दूसरे कार्यकाल के लिये संस्थान का अध्यक्ष चुना है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक (एआईआईबी) के निदेशक मंडल ने जिन लिक्यून को दूसरे कार्यकाल के लिये संस्थान का अध्यक्ष चुना है।

बैंक ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। एआईआईबी की पांचवीं सालाना बैठक में चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी।

यह भी पढ़े | Monalisa Bold Photo: मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के जन्मदिन पर शेयर की बेहद ही हॉट फोटो, अंदाज देख उड़ जाएंगे होश.

एआईआईबी के अध्यक्ष जिन का दूसरा पांच साल का कार्यकाल 16 जनवरी 2021 से शुरू होगा।

जिन ने कहा, ‘‘एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक की स्थापना वर्ष के दौरान अगुवाई करना गर्व की बात है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

उन्होंने कहा, ‘हमने कामकाज का उच्च मानदंड स्थापित किया है। हम उन परियोजनाओं में निवेश कर रहे हैं जिससे लोगों का जीवन और आजीविका सुधरती है। हम स्वयं को वैश्विक पूंजी बाजारों में स्थापित कर रहे हैं।’’

जिन की अगुवाई में बीजिंग मुख्यालय वाले बहुराष्ट्रीय वित्त पोषण संस्थान के सदस्यों की संख्या 57 संस्थापक सदस्य देशों से बढ़कर 100 से अधिक हो गयी है।

फिलहाल इस बैंक में भारत का मतदान प्रतिशत 7.65 प्रतिशत है जबकि चीन के पास संस्थान में 26.63 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\