Jharkhand Unlocked: विवाह समारोहों, आयोजनों में 500 लोगों को मंजूरी
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विवाह एवं अन्य सामाजिक समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 50 से बढ़ाकर 500 कर दी साथ ही रविवार को दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी.
रांची, 30 झारखंड : आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विवाह एवं अन्य सामाजिक समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 50 से बढ़ाकर 500 कर दी साथ ही रविवार को दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि एक स्थान पर 500 से अधिक व्यक्तियों के बाहर एकत्रित होने पर रोक रहेगी. वहीं मेलों, प्रदर्शनियों और जुलूसों पर रोक जारी रहेगी. यह भी पढ़ें : जेल अधिकारियों को जमानत के कागजात मिलने पर आज रिहा हो सकते हैं आर्यन खान
पहली बार रविवार को दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है. पहले दुकानों को केवल सोमवार से शनिवार तक रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति थी.
Tags
संबंधित खबरें
Jharkhand: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रसगुल्ला गले में फंसने से व्यक्ति की दम घुटने के कारण मौत
VIDEO: झारखंड में मानवता शर्मसार, अस्पताल से शव ले जाने की नहीं मिली सुविधा, नवजात की डेडबॉडी कागज के डिब्बे में रखकर घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता
Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड में बड़ा हादसा, रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस घने जंगलों में क्रैश, चालक दल समेत 7 लोगों की मौत (Watch Video)
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए मतदान शुरू, 6,124 उम्मीदवार मैदान में; यहां जानें पल-पल का लाइव अपडेट
\