देश की खबरें | झारखंड सरकार ने 14 नौकरशाहों का तबादला किया

रांची, 26 जुलाई झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार ने राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और झारखंड प्रशासनिक सेवा (जेएएस) के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने तबादलों की अधिसूचना मंगलवार देर रात जारी की।

अधिसूचना के मुताबिक पलामू जिले के उपायुक्त एवं 2011 बैच के झारखंड काडर के आईएएस अधिकारी आंजनेयुलू दोड्डे का स्थानांतरण अगले आदेश तक दुमका किया गया है।

देवघर के निवर्तमान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री अब पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के नए उपायुक्त होंगे जबकि रविशंकर शुक्ला को सरायकेला-खरसावां का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, झारखंड औद्योगिकी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रही 2013 बैच की आईएएस अधिकारी कीर्तिश्री जी को सिमडेगा का नया उपायुक्त बनाया गया है।

स्थानांतरित किए गए अन्य आईएएस अधिकारियों में लोकेश मिश्रा, हिमांशु मोहन, चंदन कुमार, मेघा भारद्वाज और करण सत्यार्थी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)