देश की खबरें | झारखंड: मध्याह्न भोजन में मिला 'मृत गिरगिट', 65 छात्र बीमार

दुमका (झारखंड), 13 सितंबर झारखंड के दुमका जिले में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद एक सरकारी स्कूल के कम से कम 65 छात्र बीमार हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भोजन में कथित तौर पर एक मृत गिरगिट पाया गया।

यह घटना टोंगरा क्षेत्र के एक स्कूल में घटी।

प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अजफर हुसैन ने बताया कि भोजन खाने के बाद छात्रों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद उन्हें मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा, "मध्याह्न भोजन में एक मरा हुआ गिरगिट मिला है।"

टोंगरा थाना प्रभारी गुरुचरण मांझी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)