तिरुवनंतपुरम, 16 जनवरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की।
केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह झारखंड के मुख्यमंत्री का दोस्ताना दौरा था और इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था।
विजयन ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोरेन और उनके परिवार से मुलाकात का जिक्र किया।
उन्होंने ट्वीट किया, “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ गर्मजोशी से बातचीत की। उन्होंने पर्यटन के विकास में पूरे दिल से सहयोग की पेशकश की। केरल में छुट्टियां बिताने का फैसला करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और यहां उनके और उनके परिवार का समय अच्छी तरह से बीते इसकी कामना की।”
दोनों मुख्यमंत्रियों ने तिरुवनंतपुरम के एक होटल में मुलाकात की। वहां पर्यटन सचिव के. एस. श्रीनिवास ने केरल के पर्यटन क्षेत्र पर एक प्रस्तुति दी।
केरल के पर्यटन मंत्री पी. ए. मोहम्मद रियास और मुख्य सचिव डॉ. वी. पी. जॉय भी वहां मौजूद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY