देश की खबरें | जावड़ेकर ने असम के लिए दूरदर्शन का 24×7 टीवी चैनल लॉन्च किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने असम के लिए समर्पित 24 घंटे चलने वाला दूरदर्शन चैनल मंगलवार को लॉन्च किया और उसे "राज्य के लोगों के लिए एक उपहार" बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अगस्त केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने असम के लिए समर्पित 24 घंटे चलने वाला दूरदर्शन चैनल मंगलवार को लॉन्च किया और उसे "राज्य के लोगों के लिए एक उपहार" बताया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि ‘दूरदर्शन असम’ वर्तमान सरकार के तहत पूर्वोत्तर पर अभूतपूर्व ध्यान दिये जाने का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते धोबीघाट इलाके में नाले में बही दो महिलाओं के लिए सर्च ऑपरेशन जारी: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्वोत्तर को भारत के विकास इंजन में बदलने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को रेखांकित करते हुए, जावड़ेकर ने कहा कि इस क्षेत्र के पास विशाल प्राकृतिक और मानव संसाधन क्षमता है और क्षेत्र में कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हो रहा है।

जावड़ेकर ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा, ‘‘यह चैनल असम के लोगों के लिए एक उपहार है और यह असम की आबादी के सभी वर्गों को लाभान्वित करेगा और बेहद लोकप्रिय होगा।’’

यह भी पढ़े | पंजाब शराब कांड: कांग्रेस में मचा घमासान, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो ने अपनी ही पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप- कार्रवाई की उठी मांग.

जावड़ेकर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि सभी राज्यों का अपना दूरदर्शन चैनल हो।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के चैनल डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध हैं।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने इसे राज्य के लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिन बताया।

सोनोवाल ने कहा, ‘‘चैनल मानव गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में असम के विकास को बढ़ावा देगा, और साथ ही सरकार की पहल और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक लोगों के बीच ले जाने में मदद करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\